सैलो ग्रुप के चेयरमैन घीसुलाल बदामिया का निधन, अंतिम संस्कार आज मुंबई में

मारवाड़-गोडवाड़ के प्रमुख भामाशाह और सैलाे ग्रुप के चेयरपर्सन घीसुलाल बदामिया का शनिवार रात मुंबई में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। मूलरूप से सादड़ी निवासी स्वर्गीय बदामिया पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, जिनका मुंबई के नानावटी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार देर रात उन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली।



प्रमुख भामाशाह व उद्योगपति बदामिया के निधन की खबर मिलते ही सादड़ी समेत मारवाड़-गोडवाड़ में शोक व्याप्त हो गया। सोमवार सुबह मुंबई के गोरेगांव इलाके में जवाहर नगर स्थित उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी, जिसमें मारवाड़-गोडवाड़ के कई समाजसेवी व उद्योगपति भी अंतिम दर्शन में शामिल होंगे। स्वर्गीय बदामिया अपने पुत्र प्रदीप राठौड़ व पंकज राठौड़ के साथ मुंबई में ही रहते हैं। सादड़ी निवासी स्वर्गीय बदामिया ने अपनी व्यवसाय की यात्रा वर्ष 1956 में मुम्बई के उप नगर गोरेगांव में प्लास्टिक की चूड़ी व चप्पल बनाने से शुरू की। बाद में स्वर्गीय बदामिया ने प्लास्टिक उद्योग में सैलाे ब्रांड को विश्व में पहचान दिलाई। 1956 में मात्र दाे उत्पाद चूड़ी और चप्पलें से शुरू हुआ सैलाे ग्रुप आज 850 उत्पाद के साथ विश्व के बाजार में अपनी साख जमाए हुए हैं।
 
स्कूल-कॉलेज खोले, अस्पताल भी बनवाए
साधारण परिवार में जन्मे सेठ घीसूलालजी बदामिया की प्रारंभिक शिक्षा सादड़ी के गुरुकुल शिक्षण संस्थान में हुई। किन्हीं कारणों से वे उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाए, लेकिन शिक्षा के प्रति उनका लगाव शुरू से ही रहा। मातृ भूमि से अटूट प्रेम उनको अंतिम समय तक रहा। उन्होंने वरकाणा में श्रीमती उमराव बाई अंग्रेजी माध्यम स्कूल, धनराजचंदजी कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल सादड़ी, एसपीयू कॉलेज फालना, मरुधर महिला शिक्षण संस्थान विद्यावाड़ी व खिमेल की स्थापना की। मुंबई में उन्होंने एमडी शाह कॅालेज खुलवाया, जबकि सादड़ी में आदर्श विद्यालय का निर्माण कराया। उन्होंने 1991 में चेरिटेबल ट्रस्ट बनाकर उसके माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में भी दिल खोल कर धनराशि खर्च की। उन्होंने सुमेरपुर के कैंसर अस्पताल में सबसे अधिक अर्थ दान किया, जबकि सादड़ी के जनाना अस्पताल में भी सहयोग दिया। दिव्यांग के लिए लिए हर साल उनकी ओर से सादड़ी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करवा जाता रहा।



मूक पशुओं, गरीब वर्ग के लोगों की सेवा तथा शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में दिए गए योगदान को लेकर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उनको अवार्ड देकर सम्मानित किया था। महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा उन्हें जैन समाज रत्न से नवाजा गया। स्वर्गीय बदामिया को हाल ही में गत 26 जनवरी को राजस्थान सरकार द्वारा भामाशाह सम्मान देकर राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा था।


Image result for cello group chairman


Popular posts
5 दिन में जोधपुर का पारा 5 डिग्री बढ़कर 40 के पास पहुंचा, अधिक तापमान से कम होगा कोरोना संक्रमण
तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद पर मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज; संगठन पर प्रतिबंध की मांग
रिटायर्ड फौजी ने ग्रेच्युटी-पेंशन के जोड़े हुए 15 लाख रु. प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिए, कहा- देश का पैसा है, उसे ही लौटा रहा हूं
Image
11 दिनों में 3.07 लाख लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, 92 हजार ने बच्चों को हिंसा और उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई
Image
अब तक 6 हजार 725 मामले: एक दिन में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव मिले, यह संक्रमितों की संख्या में अब तक का सबसे तेज इजाफा
Image